Type Here to Get Search Results !

हरियाणा को बड़ी सौगात: नूंह में 156 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला अस्पताल, पानीपत-महेंद्रगढ़ में बनेंगे भव्य स्मारक

चंडीगढ़: नूंह में 156 करोड़ रुपये की लागत से 7 मंजिला 100 बेड के अस्पताल का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान पिंजौर गार्डन तक फोरलेन निर्माण की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नूंह में अस्पताल का निर्माण कार्य आगामी दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा, अभी यहां चारदीवारी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। सुंदर कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। टिक्करताल सड़क मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा। ग्लोबल सिटी से पटौदी रोड को चौड़ा करने, एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेस वे से लिंक करने का भी कार्य होगा। महेंद्रगढ़ जिले के नसीबपुर में राव तुलाराम शहीद स्मारक स्थापित करने के लिए ड्राइंग तैयार की जा रही है।

पानीपत के कालाअंब में 16 एकड़ भूमि पर मराठा शौर्य स्मारक के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार होगा। बैठक के दौरान 75 करोड़ रुपये से अधिक की 12 योजनाओं की समीक्षा की। पिंजौर में सेब मंडी और गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय फल-फूल, सब्जी एवं बागवानी मंडी के शैडो पर बिजली आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा उपकरण लगाए जाएंगे। पिंजौर में सेब मंडी बाजार को विकसित करने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इन मंडियों में उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि कई राज्यों के किसान अपने उत्पादों की बिक्री करने पहुंच सकंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.