
पुरुष टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हरा दिया है। पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कल रात नॉटिंघम में इंग्लैंड ने भारत को 202 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 12वें ओवर में मात्र 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से जोश टोंग ने 4 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ इंग्लैंड को श्रृंखला में 2-0 की बढ़त मिल गई है।
श्रृंखला के आखिरी दो मैच ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे। इसके बाद भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेगा।
