Type Here to Get Search Results !

Gurugram Traffic Jam: 8 किलोमीटर लंबा जाम, NH-48 पर सड़क धंसने से कई गाड़ियां घंटों फंसी रहीं: गुरुग्राम में भारी बारिश का बुरा असर

 

गुरुग्राम: मंगलवार को हुई इस सीजन की पहली तेज मानसूनी बारिश ने गुरुग्राम की रफ्तार पूरी तरह रोक दी। करीब 82 मिमी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि NH-48 पर नरसिंहपुर के पास सड़क धंसने से हालात और बिगड़ गए। कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और हजारों लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। एंबुलेंस तक ट्रैफिक में अटक गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

NH-48 पर सड़क धंसने से बढ़ी मुश्किल
दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर नरसिंहपुर इलाके में मुख्य सड़क का एक हिस्सा बारिश के दौरान धंस गया। इसके बाद सुरक्षा के लिए हाईवे की दो लेन बंद करनी पड़ीं। इसका असर पूरे मार्ग पर दिखाई दिया और राजीव चौक से लेकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, इस हिस्से में पहले से ड्रेनेज पाइप बिछाने का काम चल रहा था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई और सड़क का आधार बैठने से यह हिस्सा धंस गया।

मरम्मत का काम शुरू, लेकिन ट्रैफिक प्रभावित
घटना के तुरंत बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। फिलहाल प्रभावित हिस्से को बैरिकेड लगाकर बंद रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मरम्मत पूरी होने के बाद बंद लेन को जल्द दोबारा खोला जाएगा।

40 मिनट का सफर बना डेढ़ घंटे की परेशानी
शाम के समय राजीव चौक से नरसिंहपुर तक का लगभग 10 किलोमीटर का रास्ता तय करने में लोगों को 40 से 50 मिनट या उससे अधिक समय लग रहा था। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहिया वाहन चालक और कार सवार लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

भारी बारिश और जलभराव के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित रहा। इनमें शामिल हैं:
NH-48 नरसिंहपुर
Hero Honda Chowk
Rajiv Chowk
IFFCO Chowk
Vatika Chowk
Golf Course Extension Road
Sohna Road
Udyog Vihar
Basai
Khandsa Road
Old Delhi Road
Pataudi Road
Millennium City Centre से Hero Honda Chowk मार्ग
Old Railway Station Road
New Railway Station Road

दूसरे इलाकों में भी सामने आई घटनाएं
बारिश के दौरान Civil Lines Road पर भी सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां खड़े दो वाहनों के पहिए गड्ढे में फंस गए। वहीं NH-48 पर एक स्कूल बस खुले नाले में उतर गई। राहत की बात यह रही कि उस समय बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी
हालात को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया। दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई। पुलिस ने यात्रियों से कहा कि:

-Rajiv Chowk से SPR Road का इस्तेमाल करें।
-Hero Honda Chowk से भी SPR Road के जरिए आगे बढ़ें।
-दिल्ली से आने वाले वाहन Dwarka Expressway का उपयोग करें।
-कॉर्पोरेट कंपनियों से Work From Home लागू करने की अपील

लगातार बारिश और आने वाले दिनों में फिर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों और कॉर्पोरेट संस्थानों से कर्मचारियों को Work From Home की सुविधा देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस रही अलर्ट
बारिश के दौरान ट्रैफिक पुलिस की कई टीमें प्रमुख चौराहों और हाईवे पर तैनात रहीं। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार हालात पर नजर रखते रहे ताकि ट्रैफिक को सामान्य करने में मदद मिल सके।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.