किस विषय के कितने अध्यापक हुए प्रमोट
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह तरक्कियां विभिन्न विषयों से संबंधित अध्यापकों को दी गई हैं, जिनमें पंजाबी के 360, राजनीति शास्त्र के 271, अंग्रेजी के 135, कॉमर्स के 40, संस्कृत के दो, फाईन आर्टस का एक, होम साईंस के तीन और समाज शास्त्र के दो लेक्चरर शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों को दी बधाई
तरक्की प्राप्त करने वाले सभी अध्यापकों को बधाई देते हुये स. हरजोत सिंह बैंस ने विश्वास प्रकट किया कि वह अपने पढ़ाने के तजुर्बे और जुनून से नौजवानों, जिन्होंने आगे चल कर देश का नेतृत्व करना है, को इसी तरह प्रेरित और शिक्षित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन अध्यापकों के कॅरियर में यह विस्तार उनको अपने लंबे तजुर्बे और दृढ़ वचनबद्धता से विद्यार्थियों के बौद्धिक और निजी विकास को यकीनी बनाने के लिए और बेहतर ढंग से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों को नई एवं आधुनिक शिक्षा पद्धतियों से जानकार करने के लिए विदेशों का दौरा करवा रही है और इसके तहत प्रदेश के सैकड़ों शिक्षक विदेशों का दौरा करके वहां की शिक्षा पद्धतियों की समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी प्रदेश सरकार के इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
