Type Here to Get Search Results !

सरकारी स्कूलों के Teachers का बड़ा कदम, पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह भी…


चंडीगढ़: मानवता की सेवा के लिए एकता और सहानुभूति वाले नेक कार्य के तहत लुधियाना जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यापक और स्टाफ़ ने सामूहिक रूप से पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत फंड में 31,53,000 रुपए का योगदान दिया है, जिससे प्रदेश में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों को मजबूती मिलेगी।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को आज नंगल में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), लुधियाना डिंपल मदान की अगुवाई में अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह सामूहिक योगदान औपचारिक रूप से भेंट किया गया। अध्यापकों के इस प्रतिनिधिमंडल में डिप्टी डी ई ओ अमनदीप सिंह, स्टेट स्पोर्ट्स कमेटी मेंबर श्री अजीत पाल और फिजिक्स के लेक्चरार दिनेश मोदी शामिल थे।

हरजोत सिंह बैंस ने अध्यापकों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “हमारे अध्यापकों द्वारा दिया गया यह विशेष योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदना और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश के राहत कार्यों में योगदान देकर अध्यापकों ने यह साबित किया है कि क्लासरूम से बाहर भी वे समाज के प्रति समर्पित हैं और यह एकता बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।” शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नेक कार्य अध्यापकों को समाज के स्तंभ के रूप में उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.