Type Here to Get Search Results !

Dharmendra Pradhan resigned: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा, दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते…

 

Dharmendra Pradhan resigned: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के ज़बरदस्त विरोध-प्रदर्शन और NEET पेपर लीक को लेकर हो रहे भारी विरोध के बीच, धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खुद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की बात कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की। बता दे कि उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है।

वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते-अभिजीत दीपके

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि ,धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. हमने कर दिखाया है.वे लोग क्या कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, मैं इसपर आपसे कहना चाहता हूं कि झूकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए.

 

CJP बोली- कॉकरोच की जीत हुई

प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने कहा कि कॉकरोच की जीत हुई।

वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र की जीत

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से किए पोस्ट में लिखा- यह लोकतंत्र की जीत है, प्रत्यक्ष लोकतंत्र… सड़कों से मिली जीत। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और GenZ को बधाई। देश के हर कोने से उठ खड़े होने के लिए सभी नागरिकों को धन्यवाद।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.