Type Here to Get Search Results !

बहादुरगढ़ से बंगलादेशी घुसपैठिया अरेस्ट: फर्जी आधार कार्ड के दम पर काटी 3 साल की मौज, खुले कई बड़े राज

 

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में गुप्तचर विभाग ने एक बंगलादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह पिछले करीब 3 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे शहर में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2019 में पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था और बाद में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी असली पहचान छिपा ली। उसके मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं।

गुप्तचर विभाग के इंस्पैक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद उस पर निगरानी शुरू की गई। पर्याप्त माथ्या मिलने पर उसे बहादुरगढ़ हिरासत लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान टिंकर निवासी नोराइल बंगलादेश के रूप में बताई।

उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके माता-पिता आज भी बंगलादेश में रहते हैं। जांच एजेंसियों ने आरोपी के मोबाइल फोन की पड़ताल की तो कई चैट, संपर्क नंबर और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड मिले जिनका संबंध बंगलादेश से बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल के पते पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया था। इसी दस्तावेज के आधार पर वह बहादुरगढ़ में रह रहा था और शहर के एक बंगाली दवाखाने में काम भी कर रहा था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.