Type Here to Get Search Results !

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. रामबिलास शर्मा का स्वास्थ्य खराब, पंचकूला में इलाज जारी

 

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रो. रामबिलास शर्मा इन दिनों अस्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, वे शुगर (डायबिटीज) से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी कारण उनके दोनों पैरों में फफोले हो गए हैं, जिनका उपचार पंचकूला में चल रहा है। वे फिलहाल पंचकूला के अमरावती एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर चिकित्सकीय निगरानी में आराम कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक लगातार उनसे मुलाकात कर रहे हैं। प्रो. रामबिलास शर्मा हरियाणा की राजनीति के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में वे हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री, जन स्वास्थ्य मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.