Type Here to Get Search Results !

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, बंद रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं, बैंक ने जारी किया Scheduled

 

बिजनेस डेस्कः अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आप पीएनबी के लोकप्रिय मोबाइल बैंकिंग ऐप ‘PNB ONE’ या अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैंक ने सिस्टम अपग्रेडेशन और शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के चलते कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावित रहने की जानकारी दी है।

 

इस समय बंद रहेंगी सेवाएं
बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह मेंटेनेंस एक्टिविटी दो अलग-अलग दिनों में देर रात और सुबह के समय की जाएगी

16 जुलाई 2026: रात 12:00 AM से 02:00 AM तक (2 घंटे)
17 जुलाई 2026: रात 02:00 AM से 04:00 AM तक (2 घंटे)

क्यों किया जाता है मेंटेनेंस?
बैंक समय-समय पर अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और सर्वर को अपग्रेड करता है, ताकि ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके। इसी वजह से इस तरह का तकनीकी मेंटेनेंस आमतौर पर देर रात या सुबह के शुरुआती घंटों में किया जाता है, जिससे ग्राहकों को कम से कम असुविधा हो।

अगर आप भी PNB के ग्राहक हैं, तो इन तय समयों को ध्यान में रखते हुए अपने डिजिटल लेन-देन की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.