Type Here to Get Search Results !

Jammu and Kashmir में बारिश ने भारी मचाई तबाही; बाढ़ और भूस्खलन के कारण 11लोगों की मौत, कई लोग लापता

 

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पुंछ और राजौरी में बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। हादसों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

रविवार को जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। पुंछ और राजौरी ज़िले सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए, जहाँ अचानक आई बाढ़, ज़मीन खिसकने और घरों के ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता हैं। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया है।

मौसम विभाग द्वारा 23 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा और शिवखोड़ी यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है।

पुंछ सबसे ज़्यादा प्रभावित, कई गाँव प्रभावित

पुंछ ज़िले के सुरनकोट और हवेली इलाके सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए। भारी बारिश के बाद सुरनकोट के लोअर मड़ा गांव में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण एक घर मलबे में दब गया। दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत छह अन्य लोग अभी भी लापता हैं। बचाव और राहत टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। वीडियो न्यूज़

नूनाबंदी गाँव में एक घर गिरने से 28 साल की नाज़िया कौसर की मौत हो गई, जबकि उनके पति और तीन छोटे बच्चे घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संगलियानी गाँव में घर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मरहोट इलाके में एक नाबालिग लड़की तेज़ बहाव वाले नाले में बह गई। धुंधक लाथुंग पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव भी बरामद किया गया। हवेली इलाके में घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजौरी शहर में अचानक बाढ़

शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश के बाद, रविवार सुबह राजौरी शहर में अचानक बाढ़ आ गई। दरहाली, खंडली, सुक्तोह और जमौला समेत सभी नदियां खतरे के निशान के पास या उससे ऊपर बह रही थीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.