Type Here to Get Search Results !

Aamir Khan News: साँसे दबा देंगे…सलमान खान के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई ने आमिर खान को बनाया निशाना, सोशल मीडिया पर दी धमकी!

 

Aamir Khan News: सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। आमिर खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है.

एक पोस्ट में कहा गया, ” ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ़ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे है। ” हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज सामने आए हैं, जिनमें आमिर खान को धमकियां दी गई हैं। हालांकि, हम सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है.

आमिर खान को मिली धमकी

सोशल मीडिया मैसेज में लिखा है: मैं आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Group) हैं। ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ़ हमारे देश मैं लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे है। हम इस कृत्ये को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म मैं और देश के खिलाफ है।

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की पोस्ट में आगे कहा गया है, हमारा हमारे भाई-बहनो और देश वासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकतो को बढ़ावा देगा उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं इनकी हम साँसे दबा लेंगे।

इसमें आगे कहा गया है, ये जो श्री गंगानगर राजस्थान मैं – ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है । इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा कम किया लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमे से कुछ दरिंदों को बचा रहे है। यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है: अगर उस मासूम लड़की के साथ हुई घटना में कोई भी व्यक्ति – चाहे एक प्रतिशत ही क्यों न हो – शामिल रहा और कानून से बच निकला, तो हम उसे खुद सज़ा देंगे।” पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे है तुरंत इसमें दखल अंदाजी देनी बंद करदो नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है।

बता दे कि यह, यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिल्म स्टार्स को धमकी दी है। लॉरेंस बिश्नोई कई सालों से काले हिरण (ब्लैकबक) के शिकार के मामले को लेकर सलमान खान को निशाना बना रहा है। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है और उनके घर पर गोलियां भी चलाई गई हैं, जिसके कारण उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, सलमान खान के अलावा कई गायकों को भी धमकियां मिली हैं।

जानकारी दे दें कि हम आमिर खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट या सामने आए ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करते हैं।

बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई, 2026 को तीसरी बार शादी की। उन्होंने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट को अपना जीवनसाथी चुना, लेकिन इस शादी पर विवाद खड़ा हो गया है। कई धार्मिक संगठनों और राजनेताओं ने एक्टर पर ‘लव जिहाद’ में शामिल होने का आरोप लगाया है। आमिर खान ने पहले इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि उनकी किसी भी पत्नी ने इस्लाम नहीं अपनाया है; असल में, उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ईसाई हैं, हिंदू नहीं। हालांकि, उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.