Type Here to Get Search Results !

Abhijeet Dipke on Hunger Strike : अब अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, कहा – आंदोलन खत्म नहीं होगा

 

Abhijeet Dipke on Hunger Strike : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है। सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर के बाद , कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके एक बार फिर प्रदर्शन स्थल पर पहुँचे। समर्थकों के साथ दीपके ने घोषणा की कि मैं शनिवार से यानी आज से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि 20 जुलाई को विरोध प्रदर्शन के समर्थन में एक मार्च निकाला जाएगा।

मैं आज से अपना भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूँ – अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने कहा कि वे आज से भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने विरोध जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील भी की। दीपके ने यह भी कहा कि 20 जुलाई को एक मार्च निकाला जाएगा।

अब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफ़े की मांग करेंगे: अभिजीत दीपके

काकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को हटाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलत हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घिनौनी हरकत के बाद अब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफ़े की मांग करेंगे।

पुलिस ने मुझे पीटा: अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने बताया कि जब वे सुबह 7 बजे फ्रेश होने के लिए निकले, तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए। वो सोनम सर को गालियां देते हुए और घसीटकर लेकर गए। दिल्ली पुलिस ने ज़बरदस्ती एक 60 साल के व्यक्ति को घसीटकर ले गई, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। हमें नहीं पता कि वे उन्हें कहाँ ले गए। जैसे ही मुझे यह खबर मिली, मैं जंतर-मंतर आ रहा था, और पुलिस ने मुझे भी पीटा और सड़क पर घसीटा. ये पुलिस नहीं, बल्कि RSS के गुंडे हैं। मैं अभी-अभी विदेश से अपने देश लौटा हूँ, क्या मैं कोई अपराधी हूँ? इन लोगों ने मुझे सड़क पर पीटा।

सोनम वांगचुक पर नई दिल्ली के DCP का बयान

नई दिल्ली के DCP ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि यह पूरा ऑपरेशन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से किया गया। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन स्थल खाली करने की अपील भी की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.