Type Here to Get Search Results !

अनुसूचित जाति आयोग ने तीन मामलों में सुओ-मोटो नोटिस जारी

 

  • आयोग द्वारा बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज संबंधी एसएसपी बरनाला से रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तीन अलग-अलग मामलों में सुओ-मोटो नोटिस जारी किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन स.जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आए तीन अलग-अलग मामलों में सुओ मोटो नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पहला नोटिस एसएसपी बरनाला को जारी किया गया है। उनसे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है।

स.गढ़ी ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे मामले में जालंधर जिले के एसएसपी से हलका फिल्लौर निवासी अनुसूचित जाति की लड़की अनु के हत्या मामले में कार्रवाई न होने संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह नगर के डिप्टी कमिश्नर से गांव सहूंगड़ा के श्मशानघाट संबंधी एक मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.