Type Here to Get Search Results !

Punjab News: पंजाब के कांग्रेस विधायक खैहरा का पूर्व पीएसओ ड्रग्स केस में गिरफ्तार


Chandigarh News  चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के पूर्व पीएसओ को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पूर्व निजी सुरक्षा अधिकारी जोगा सिंह की गिरफ्तारी एक ड्रग तस्करी से जुड़े केस में हुई है। जोगा सिंह की गिनती विधायक सुखपाल खैरा के करीबीयों में होती है। यह कार्रवाई फाजिल्का पुलिस ने की है।

2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, और 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड हुए थे बरामद

जानकारी के अनुसार जोगा सिंह साल 2015 में दर्ज एक बड़े ड्रग तस्करी केस में फाजिल्का पुलिस को वांछित था। इस मामले में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फाजिल्का पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की गई थी। जांच के दौरान ही जोगा सिंह का नाम सामने आया और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विधायक खैरा से भी पूछताछ कर चुकी पुलिस

इस केस की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की थी। इसी केस में पूछताछ के लिए कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को भी पहले गिरफ्तार किया गया था, हालांकि वह लगातार इस मामले से अपना कोई संबंध होने से इनकार करते रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.