Type Here to Get Search Results !

खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 4 की मौत, 5 घायल By Gita Kumari -August 15, 2026

 

मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक भयानक हादसा हुआ. यहां एक तेज़ रफ़्तार अर्टिगा कार रोड पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। कार में सवार नौ लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार कुछ दूर तक घिसटती चली गई और फिर पलटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के समय कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे. दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, झाबुआ का रहने वाला यह परिवार खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर NHAI की एम्बुलेंस रात में ही मौके पर पहुँची; शिवगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुँची। खबरों के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ी में सवार सभी लोग अंदर ही फँस गए थे। उनमें से कुछ को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया।

खबरों के मुताबिक, कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे और इंदौर, धार और झाबुआ ज़िलों के रहने वाले थे। वे खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिवार को सूचित किया गया और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई। रतलाम सड़क हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुँचीं और स्थिति को संभाला।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.