
लंदन के लॉर्ड्स में पहले महिला क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज इंग्लैंड पहली पारी में कल के 21 रन पर एक विकेट के स्कोर से आगे खेलेगा। कल का खेल समाप्त होने के समय माईया बाउचियर 17 और हीथर नाईट एक रन बनाकर क्रीज पर थीं।
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 83 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टन ने 3, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग और लॉरेंन फायलर ने 2-2 विकेट लिए।
