Type Here to Get Search Results !

Amritsar Crime News : अमृतसर जेल में छापेमारी, मोबाइल व प्रतिबंधित सामान मिला


Amritsar Crime News , अमृतसर : पंजाब सरकार इन दिनों जेलों की व्यवस्था सुधारने में जुटी हुई है। सरकार को पिछले काफी समय से यह खबरें मिल रहीं थी कि जेलों की व्यवस्था सही नहीं है। अपराधी और नशा तस्कर जेलों में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का भी हाथ है। इसी सब पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने दो दिन पहले प्रदेश के 26 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया था। इसके साथ ही जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी यह ऐलान किया था कि किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को इस तरह के अपराध के लिए बख्शा नहीं जाएगा।

जेलों में जांच अभियान चलाने के दिए थे निर्देश

सरकार ने एक तरफ जहां इन 26 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। वहीं यह आदेश भी दिए थे कि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रदेश की जेलों में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जाएगा। जिसमें संदिग्ध कैदियों की गहनता से जांच की जाएगी। ताकि प्रदेश में हो रहे अपराध को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।

अमृतसर सेंट्रल जेल से यह सामान मिला

सरकार के निर्देश के बाद अमृतसर की फताहपुर सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जेल परिसर से 11 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई प्रिजन एक्ट की धारा 42 और 52-अ के तहत की गई।

मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट प्रभदयाल सिंह की रिपोर्ट पर थाना मजीठा रोड में एफआईआर नंबर 192 दर्ज की गई है, जिसकी तारीख 28 जून 2025 है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जेल अधिकारियों ने कहा कि इस छापेमारी के बाद जेल प्रशासन ने कुल 9 बंदियों को मुख्य रूप से राउंडअप किया है। जिनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर से किसी भी तरह के अपराध को चलाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में जेल में और भी ज्यादा सख्ती की जाएगी।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.