Type Here to Get Search Results !

Punjab News : पंजाब में राजनीतिक दलों की फिर होगी अग्नि परीक्षा


Punjab News , चंडीगढ़। पंजाब में उप चुनाव की परीक्षा तो आम आदमी पार्टी ने पास कर ली। लेकिन अब सभी राजनीतिक दलों के लोगों को एक और परीक्षा पास करने की तैयारी अभी से करनी होगी। यह परीक्षा बताएगी कि 2027 में सूबे में किस राजनीतिक दल की कितनी पकड़ है। अब प्रदेश के चारों प्रमुख राजनीतिक दलों को अब पंचायत समिति और जिला परिषद की परीक्षा पास करनी होगी।पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख पार्टियां हैं।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव ने दिखाया आईना

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत के बाद आप के हौसले बुलंद हैं, जबकि कांग्रेस व शिअद में हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। भाजपा ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव अक्तूबर में करवाने की तैयारी की जा रही है। यह चुनाव 153 पंचायत समिति और 23 जिला परिषद की सीटों पर होना है।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह अब आखिरी बड़ा चुनाव होगा, जिसने अच्छा प्रदर्शन करने का चारों प्रमुख दलों पर बड़ा दबाव हैइससे पहले वर्ष 2018 में पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव हुए थे। उस समय कांग्रेस ने चुनाव में क्लीन स्वीप किया था, लेकिन अब कांग्रेस की राह आसान नहीं है, क्योंकि प्रदेश में आप सत्ता पर काबिज है।

लुधियाना जीत पर सीएम ये बोले थे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार की जीत को हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा था कि यह शानदार जीत हमारी सरकार के काम से लोगों की संतुष्टि का प्रमाण है। यह हमें पंजाब की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करती है। उपचुनाव के दौरान लोगों से किए गए हर वादे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.