Type Here to Get Search Results !

Jalandhar-Ludhiana Highway पर हादसा, पंजाब रोडवेज बस की टिप्पर के साथ भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे


जालंधरघने कोहरे के कारण जालंधरलुधियाना हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस की एक टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई। वहीं, टिप्पर के आगे चल रही एक कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गंभीर रूप से घायल बस चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.