लुधियाना ( Rajan ) :- लुधियाना लोकसभा सीट के लिए शिरोमणि अकाली दल ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों पर भरोसा व्यक्त किया है। टिकट मिलने के बाद उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

