Type Here to Get Search Results !

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 242वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 593 स्थानों पर छापेमारी; 269 काबू

 

— पुलिस टीमों ने 233 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में कर सकते हैं रिपोर्ट

— ‘युद्ध नशों विरूद्ध ’ के 567वें दिन 17.1 किलोग्राम हेरोइन सहित 73 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़, 19 सितंबर: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 242वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 593 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

242वें दिन पुलिस टीमों ने 3 हथियारों सहित 269 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 72,049 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 233 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को 567वें दिन भी जारी रखते हुए 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17.1 किलोग्राम हेरोइन, 780 ग्राम अफीम, 1085 नशीली गोलियाँ और 1650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही केवल 567 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 78,233 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज नौ व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास का उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.