Type Here to Get Search Results !

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 241वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 603 स्थानों पर छापेमारी; 291 काबू

 

  • पुलिस टीमों द्वारा 210 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई
  • लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में कर सकते हैं रिपोर्ट
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 566वें दिन 71 नशा तस्कर 10.3 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 241वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े और मैप किए गए 603 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्यभर में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

241वें दिन पुलिस टीमों ने 291 व्यक्तियों को 22 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक हुई कुल गिरफ्तारियों की संख्या 71,813 हो गई है।

इसके अलावा 210 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 16 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 566वें दिन भी जारी रखते हुए आज 71 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10.3 किलोग्राम हेरोइन, 3628 नशीली गोलियां और 1900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 566 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 78,030 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.