Type Here to Get Search Results !

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

 

Kolkata Hotel Fire News: कोलकाता के एक होटल में लगी भीषण आग में एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, आग आज सुबह तड़के लगी, जब होटल के ज़्यादातर मेहमान सो रहे थे।

घने धुएं और ऊंची लपटों को देखकर होटल के अंदर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में रात करीब 2 बजे आग लगी और यह तेज़ी से फैल गई। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया। सोते समय कई लोग बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इस घटना में 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो यहां इलाज के लिए आए थे।

काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.