Type Here to Get Search Results !

Punjab News Hindi : तरनतारन में तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या


Punjab News Hindi , तरनतारन : पंजाब के तरनतारन के गांव बुर्ज नत्थुपुर में सेना से रिटायर्ड सैनिक अंग्रेज सिंह की रात के समय तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं परिजनों ने वारदात के पीछे शमशेर सिंह नाम व्यक्ति का हाथ बताया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर माममला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

मात्र ढाई हजार रुपए के लिए की वारदात

गांव बुर्ज नत्थुपुर निवासी कुलबीर सिंह का बेटा अंग्रेज सिंह सेना से रिटायर होकर निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। अंग्रेज सिंह के घर के बाहर दुकानें हैं। एक दुकान सुखविंदर सिंह के लड़के शमशेर सिंह को किराए पर दी थी, जिसने बाद में उक्त दुकान छोड़ दी। दुकान के पुराने किराए के हिसाब मुताबिक शमशेर सिंह की ओर ढाई हजार रुपये बनते थे। अंग्रेज सिंह ने हिसाब दिखाकर शमशेर सिंह से कई बार पैसे मांगे, लेकिन शमशेर सिंह ने हिसाब में फर्क कहकर उक्त ढाई हजार रुपये अदा करने से मना कर दिया।

अंग्रेज सिंह शमशेर सिंह के घर गया, लेकिन घर में शमशेर सिंह नहीं मिला। कुछ देर के बाद अंग्रेज सिंह को ढूंढते हुए शमशेर सिंह अपने साथियों समेत गांव में जा रहा था। आरोपी शमशेर सिंह ने अंग्रेज सिंह को अकेला देखकर तेजधार हथियार से सिर पर वार किया। गंभीर घायल अंग्रेज सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

लुधियाना में दिनदहाड़े चली गोलियां

पंजाब की ओद्यौगिक नगरी लुधियाना के मुख्य एरिया हैबोवाल में दो गुटों के आपसी झगड़े के बाद सरेआम दिनदहाड़े गोलियां चली। हालांकि इस वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन अचानक चली गोलियों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वारदात के समय जो लोग नजदीक थे भाग कर दुकानों में जा छुपे जबकि कुछ दूरी पर स्थित दुकानों से दुकानदार बाहर सड़क पर आ गए। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि गोलियां चलाने वाले युवक कौन थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.