Type Here to Get Search Results !

Punjab News : पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी : मान


Punjab News , चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से दोहराया है कि प्रदेश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार विकास और लोगों की खुशहाली के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के दृढ़ प्रयासों के कारण पंजाब अभूतपूर्व विकास के नए युग का साक्षी बन रहा है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने रंगला पंजाब बनाने के लिए पहले ही विकास कार्यों में तेजी लाई है और यह प्रोजेक्ट उसी का प्रतीक है।

सीएम ने धूरी के लोगों को दिया बड़ा तोहफा

पंजाब के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को घोषणा की कि धूरी में दो-मार्गी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक आर.ओ.बी. लेवल क्रॉसिंग (फाटक) नंबर 62ए पर बनाया जाएगा और यह मालवा क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 54.76 करोड़ रुपए है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

18 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। भगवंत सिंह मान ने उल्लेख किया कि प्रोजेक्ट का प्रारंभिक कार्य 2024 में शुरू हुआ था, लेकिन मार्च 2025 में रेलवे की मंजूरी/एन.ओ.सी. के कारण कार्य में देरी हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में पूरी तत्परता से पैरवी की और रेलवे अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के साथ ही प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.