Type Here to Get Search Results !

Ludhiana Breaking News : लोकतंत्र में जनता ही असली शासक : मान


Ludhiana Breaking News , लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली शासक होती है। यह जनता ही है जो जिसे चाहे सत्ता के सिहासन पर बैठा सकती है और जिसे चाहे नकार सकती है। सीएम लुधियाना पश्चिमी सीट पर अपने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के विजयी रोड शो में हिस्सा लेते हुए जनता को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग दावा करते थे कि वे कुछ भी हासिल कर सकते हैं, उन्हें एक बार फिर यह एहसास हो गया कि उनका अति आत्मविश्वास गलत था। कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि 1885 में बनी कांग्रेस पार्टी और 1920 में बनी शिरोमणि अकाली दल अब अप्रासंगिक हो चुकी है। अकाली दल के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई, जो दशार्ता है कि लोगों ने उनके अहंकार को नकार दिया है।

जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया

मान ने लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप की जीत का श्रेय पार्टी कार्यकतार्ओं दिया और कहा यह जीत अकेले हमारी नहीं है, यह हर उस पार्टी कार्यकर्ता की मेहनत की जीत है, जो घर-घर जाकर लोगों से जुड़े। जनता ईमानदारी और मेहनत को पहचानती है। हमारा लक्ष्य पंजाब को दूसरा कैलिफोर्निया या लंदन बनाना नहीं है, हमारा लक्ष्य पंजाब के गौरव को फिर से वापस पाना और रंगला पंजाब बनाना है।

सोशल मीडिया पर अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह

सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर अनावश्यक विवादों से बचने और लोगों के काम पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।मान ने कहा हमारा मिशन लोगों की सेवा करना है, न कि छोटी-मोटी लड़ाइयों में उलझना। उन्हें बोलने दें, लेकिन हम अपना काम करते करेंगे। आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लुधियाना पश्चिम की जनता, संजीव अरोड़ा और सभी आप कार्यकतार्ओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए गर्व का क्षण है और ईमानदार राजनीति में लोगों की आस्था का प्रमाण है। लुधियाना पश्चिम के लोगों ने न केवल संजीव अरोड़ा को चुना, बल्कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के अहंकार और गुंडागर्दी को नकारकर पारदर्शी शासन के प्रति अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण अपनी मुहर लगाई। यह जीत राजनीति में ईमानदारी वापस लाने के मिशन की भी जीत है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.