Type Here to Get Search Results !

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

 

सोमवार को पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे भारी तबाही मच गई. भूकंप से अबतक कम से कम 132 लोगों की मौत की खबर है। दर्जनों इमारतें ढह गईं और लोग मलबे के नीचे दब गए, जिससे कई लोग घायल हुए और लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचाव दल और स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे हैं।

भूकंप का केंद्र चोको में सैन होसे डेल पाल्मार के पास था, जो राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. इलाके में लगभग 4,800 लोगों का एक समुदाय है। US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप ज़मीन से 107 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।

पश्चिमी कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

पश्चिमी कोलंबिया के कैली, क्विब्डो, पेरेइरा और आसपास के इलाकों में बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. भूकंप से करीब 1,600 इमारतों के क्षतिग्रस्त या ढहने की खबर है. कई परिवार अपने घरों के मलबे में परिजनों की तलाश कर रहे हैं.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.