Type Here to Get Search Results !

Kangra: पति के साथ कार्यक्रम से वापस लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

 

चामुंडा: चामुंडा क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चम्बा जिले के गांव कीर निवासी सविता देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी अनुसार सविता देवी अपने पति के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डाढ से अपने घर कीर (चम्बा) मोटरसाइकिल पर लौट रही थीं। इसी दौरान पैट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही एक बोलैरो से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत नगरोटा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रैफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पालमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.