Type Here to Get Search Results !

Farmers News: किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा में बॉर्डर सील; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम

 

Farmers News: कोकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा संसद के घेराव और US-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में बुलाई गई किसान महापंचायत के कारण हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और यूपी से लगे बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।। कई जिलों में किसान नेताओं और CJP समर्थकों को हाउस अरेस्ट या डिटेन में लिया गया है।

किसानों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में महापंचायत बुलाई है इसका असर रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, झज्जर, पानीपत और करनाल समेत 12 जिलों में देखा जा रहा है। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या उससे ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है।

इस बीच, सोनीपत में कुंडली-सिंघू बॉर्डर पर करीब 4 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। हरियाणा पुलिस ने वज्र वाहन तैनात किए हैं और गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की ओर प्रवेश की अनुमति केवल सत्यापन के बाद ही दी जा सकती है।

किसान नेताओं ने अंबाला में शंभू बॉर्डर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात की। इसके बाद किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री राणा ने आश्वासन दिया है कि गिरफ्तार किसान नेताओं को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।

किसान अगले 8-10 दिनों के भीतर कृषि मंत्री शिवराज चौहान के साथ बातचीत शुरू करेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई के बाद आंदोलन की भावी रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान US-भारत व्यापार समझौते पर भी चर्चा की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.