Type Here to Get Search Results !

Cockroach Janta Party Protest: संसद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

 

Cockroach Janta Party Protest; दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जारी है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। फिर भी प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे हैं। जानकीरी के अनुसार इसमें कई लोग घायल होने की खबर हैं।

इस बीच, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों में घुस गए हैं। वहां उन्होंने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए।

आज के के संसद मार्च के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

संसद के मॉनसून सत्र और CJP के ‘पार्लियामेंट मार्च’ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई पार्टियों के नेता पहुंचे। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ-साथ आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना (UP) से सांसद चंद्रशेखर भी वहां मौजूद थे। इसके अलावा, एक्टर प्रकाश राज और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि भी इसमें शामिल हुईं।

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च करने से रोका। कई तरह की पाबंदियों के बावजूद, प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें तितर-बितर किया और लाठियां चलाईं। भीड़ को काबू में करने के लिए RPF के जवानों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.