Type Here to Get Search Results !

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर केंद्र पर भड़के खड़गे, बोले- यह लोकतंत्र पर हमला है

 

CJP Parliament March in Delhi: देश में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राजनीतिक दल ‘Cockroach Janata Party’ (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज बेहद उग्र हो गया है। पार्टी ने मानसून सत्र की शरुआत के साथ ही एक बड़े ‘चलो संसद मार्च’ का आहान किया है। CJP के इस आंदोलन को देश भर के छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारी 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के ऐतिहासिक धरने स्थल जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे, जहां आज सुबह तक एक बड़ा हुजूम इकट्ठा हो चुका है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। नई दिल्ली और संसद के आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती की गई है और जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई है।

CJP प्रवक्ता का बड़ा दावा-

CJP यानि की कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि मैं और आशुतोष रांका, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने दावा किया है कि सरकार ने सुबह उनसे बातचीत के लिए संपर्क किया था।
पार्टी को मिला AAP का साथ
CJP के इस आंदोलन को राजनीतिक दलों का भी खुला समर्थन मिल रहा है। AAP के कुछ शीर्ष नेता भी आवाज बुलंद करने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स की परवाह न करते हुए आप नेता आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह बैरिकेडिंग कूदकर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और अपनी एकजुटता जताई।
सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के डायरेक्टर को लिखा पत्र

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सोमवार (20 जुलाई) को सफदरजंग अस्पताल के डायरेक्टर को पत्र लिखकर अस्पताल से जाने की अनुमति मांगी है। अपने पत्र में सोनम मे कहा कि अब उनकी सेहत ठीक है। इसलिए कुछ समय के लिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाए, ताकि वे संसद मार्च में शामिल हो सकें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.