Type Here to Get Search Results !

AAP विधायक अनमोल गगन मान के भाषण के दौरान लोगों ने कर दिया हंगामा, जानें वजह

 

खरड़: खरड़ के लोगों ने इलाके में पानी की किल्लत को लेकर उस समय हंगामा कर दिया जब स्टेज पर हलका विधायक अनमोल गगन मान बोल रही थी। अनमोल गगन मान ने लोगों को बार-बार शांत होने और बैठने की अपील की पर लोग उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। अनमोल गगन मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरी जिम्मेदारी है और मैं पानी पहुंचाऊंगी और यह बात पूरी तरह से उनके ध्यान में है पर लोग लगातार उन्हें अपने दुखड़े सुनाते हुए हंगामा कर रहे थे।

अनमोल गगन मान ने बार-बार लोगों से बैठने को कहा और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही पानी का इंतजाम किया जाएगा पर लोग गुस्से में चिल्लाते रहे। अनमोल गगन मान ने लोगों को बार-बार समझाया कि जितनी देर तक पानी नहीं आता पर वह खुद इसकी जिम्मेदारी लेंगे। इसके बाद कुछ लोग तो शांत हुए और उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल न हुई तो वे अगला कदम उठाने पर मजबूर होंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.