Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ अभियान लुधियाना डीसी ऑफिस के बाहर उड़ रही धज्जियां


लुधियाना के डीसी ऑफिस के बाहर प्रधानमंत्री स्वच्छ अभियान के तहत बनाए गए शौचालय की हालत इस कदर देखने को मिल रही है कि कोई भला इंसान ही इस शौचालय को इस्तेमाल करना चाहेगा जबकि प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे भारतवर्ष में स्वच्छ अभियान के तहत हर उसे जगह पर शौचालय बनाए गए थे जहां पर यह अति अनिवार्य है इसी के चलते लुधियाना के डीसी ऑफिस की पार्किंग में भी इस शौचालय को बनाया गया था और इसकी साफ सफाई के लिए सरकारी तौर पर कर्मचारी भी नियुक्त किया गया था पर कर्मचारी नियुक्त होने के बावजूद भी इस शौचालय की स्थिति इस कदर बुरे हालातो में है कि कोई इंसान ऐसे शौचालय में सोच करने के लिए सोच भी नहीं सकता,, हैरानगी इस बात की है कि जहां प्रशासन के तमाम अधिकारी नियुक्त है वहीं पर ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लुधियाना के अन्य जगहों पर बनाए गए शौचालय की हालत क्या होगी।

इस शौचालय की ऐसी खस्ता हालत देखकर यह बात तो साफ हो रही है कि करोड़ों रुपए से प्रधानमंत्री स्वच्छ अभियान के तहत बनाए गए इन शौचायलयों का ध्यान रखने वाला कोई नहीं है।फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन की तरफ से इस शौचालय को कब एक अच्छे तरीके से संभाला जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.