Type Here to Get Search Results !

Kapurthala Crime News : कपूरथला में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत


Kapurthala Crime News (ब्यूरो ), कपूरथला : कपूरथला के गांव धालीवाल बेट में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है तो वहीं ससुरालियों का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पति अभी भी फरार है।

कुछ दिन पहले ही इटली से आया था पति

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनपों ने बताया कि उसका पति अमृतपाल सिंह कुछ दिन पहले ही इटली से भारत आया था। हत्या के बाद से वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अमृतपाल सिंह इटली में रहता है और कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटा था। मृतक महिला राजबीर कौर की बुआ गुरजीत कौर निवासी गांव बड़ी पत्ती धालीवाल बेट ने बताया कि उनकी भतीजी के मायके वालों ने फोन कर बेटी के घर जाने के लिए कहा था।

जब वह राजबीर कौर के घर पहुंची तो देखा कि भतीजी राजबीर कौर का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोग कह रहे हैं कि राजबीर कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि राजबीर कौर का पति अमृतपाल सिंह उर्फ जीता मौके से फरार था। इस पर उन्हें शक हुआ कि भतीजी राजबीर कौर ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है।

मृतका की सास ने लगाए अवैध संबंधों के आरोप

मृतका की सास मनजिंदर कौर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मनजिंद कौर का कहना है कि उसका बेटा (मृतका का पति) इटली गया हुआ था। उसकी पत्नी राजबीर कौर के उसके भतीजे गुरजीत सिंह जीता के साथ कथित अवैध संबंध थे। जब अमृतपाल सिंह उर्फ जीता एक मई को भारत वापस आया था। उसे पत्नी राजबीर कौर के अवैध संबंधों का पता चल गया था। दोनों पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़े होने लगे। मृतका की मां करमजीत कौर ने बताया कि राजबीर कौर दो बच्चों की मां थी। उसका 8 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वाले अकसर उसे परेशान करते थे। ससुरालियों ने बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.