Type Here to Get Search Results !

गैंगस्टरां ते वार का 283वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 514 स्थानों पर छापेमारी; 186 काबू

 

  • पुलिस टीमों ने 187 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की
  • लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में कर सकते हैं रिपोर्ट
  • युद्ध नशेयां विरुद्ध के 608वें दिन 106 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़: राज्य में चल रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 283वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 514 ठिकानों पर छापेमारी की।

जिक्रयोग्य है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

283वें दिन, पुलिस टीमों ने 186 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया; इससे मुहिम की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की गिनती 81,685 हो गई है।

इसके अलावा 187 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई दौरान 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 608वें दिन भी जारी रखते हुए 106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे में से 440 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम अफीम, 108 नशीली गोलियां और 22,900 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, सिर्फ 608 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल गिनती 89,561 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.