Type Here to Get Search Results !

Punjab Breaking News : घर लौट रहे लोग लेकिन दहशत बरकरार


Punjab Breaking News (ब्यूरो), चंडीगढ़ : आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में भारतीय पर्यटकों की हत्या करने के बाद भारत के आॅपरेशन सिंदूर से जहां पाकिस्तान स्थित आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए गए। वहीं पाकिस्तानी सेना ने भारत पर हमला कर दिया। इसका जवाब भारतीय सेना ने भी मजबूती से दिया। जिसके चलते दोनों देशों में कई दिन तक तनाव की स्थिति बनी रही।

इसी दौरान पाकिस्तानी सेना ने पंजाब से भी सीमावर्ती जिलों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने सतर्कता के चलते पहले ही भारतीय गांव खाली करवा लिए थे। जिसके चलते पाकिस्तानी सेना के हमलों के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हो पाया। वहीं अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है और जिंदगी पटरी पर लौट रही है।

डर के साये में हो रही घर वापसी

सीमावर्ती जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित सभी जिलों के जो गांव सीमा के नजदीक हैं वहां पर लोग अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं लेकिन उनके चेहरों पर अभी भी डर है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता। दूसरी तरफ लोगों की घर वापसी के चलते बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी रौनक लौट आई है। बसों-ट्रेनों की आवाजाही सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जो लोग गांव छोड़ कर चले गए थे, वे अब धीरे-धीरे लौटने लगे हैं।

कुछ लोग अभी लौटने को नहीं तैयार

लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं कर सकते, इसलिए वह पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। कुछ लोग अब भी बॉर्डर से दूर गांवों में अपने रिश्तेदारों के पास ही रह रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब शांति कायम रहेगी। उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए उधमपुर और अमृतसर से नई व पुरानी दिल्ली के लिए सोमवार (आज) को दो आरक्षित वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाएगा।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.