हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जहां कसोल जा रही एक पर्यटक बस अचानक पलट गई। चालक और परिचालक सहित 31 यात्री घायल हो गए।
इसके अलावा 2 गंभीर घायलों को इलाज के लिए नेरचुक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब चार बजे एक पर्यटक बस पलट गई। बस में लगभग 30 से 40 यात्री सवार थे।
बस चंडीगढ़ से कुल्लू जा रही थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई। यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। यातायात बहाल किया जा रहा है और सदर पुलिस स्टेशन मंडी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दुर्घटना का कारण तेज गति भी हो सकती है।
#news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #love #newsupdate #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #football #usa #entertainment #beritaterkini #sports #info #explore #new #newspaper #business

