वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक इंटरव्यू के दौरान पंजाब में ग्रेनेड आने को लेकर बयान दिया है। प्रताप बाजवा ने कहा कि पंजाब में 50 ग्रेनेड पहुंचे हैं, जिनमें से 18 का इस्तेमाल हो चुका है जबकि 32 बाकी हैं। जिसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे कुछ सवाल पूछे हैं।
सीएम मान ने कहा, बाजवा साहब, क्या आपके पाकिस्तान से सीधे संबंध हैं? उन्होंने पूछा कि प्रताप बाजवा को बमों की जानकारी कहां से मिली? बाजवा साहब, आपकी जानकारी का स्रोत क्या है? और यदि बयान झूठा निकला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम मान ने कहा कि क्या बाजवा साहब बम फटने का इंतजार कर रहे हैं ताकि बम फटने के बाद वह अपनी राजनीति चमका सकें या फिर वह पंजाब में आतंक फैलाना चाहते हैं? यदि आपने केवल भय पैदा करने के लिए बयान दिया है तो आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं कांग्रेस पार्टी से अनुरोध करता हूं कि वह स्पष्ट करे कि क्या कांग्रेस पार्टी राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिली हुई है। उन्हें सब पता है कि कितने बम आए हैं, कितने फटे हैं और कितने बचे हैं और अगर बाजवा साहब ने सिर्फ आतंक फैलाने के लिए ऐसा बयान दिया है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं कि वे पहचान करें कि बम कहां रखे गए हैं। ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान देना बिल्कुल गलत है।
#news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #love #newsupdate #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #football #usa #entertainment #beritaterkini #sports #info #explore #new #newspaper #business

