Type Here to Get Search Results !

शिक्षा विभाग के अधिकारी से मिला कुबेर का खजाना; गिनने की लिए मंगवानी पड़ी मशीनें


बिहार के बेतिया जिले के डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) के पास कुबेर का खजाना मिला है। गुरुवार को जब विजिलेंस टीम ने घर पर छापा मारा तो घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। यह रकम इतनी बड़ी है कि बिस्तरों पर नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही हैं और इस नकदी को गिनने के लिए मशीनें लगाई गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब विजिलेंस टीम छापेमारी के लिए अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पहुंची तो वह पूजा कर रहे थे। विजिलेंस टीम रजनीकांत प्रवीण के बेतिया स्थित घर और समस्तीपुर व दरभंगा स्थित उनके ससुराल वालों के यहां भी छापेमारी कर रही है।

विजिलेंस टीम ने जहां बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर छापेमारी की, वहीं दूसरी टीम ने समस्तीपुर में उनके ससुराल में भी छापेमारी की। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में काली कमाई करने वाला अधिकारी बेतिया के बसंत विहार इलाके में किराए के मकान में रहता था। विजिलेंस टीम ने सुबह 9 बजे उसी किराए के मकान का दरवाजा खटखटाया। जब विजिलेंस दल वहां पहुंचा तो रजनीकांत पूजा कर रहे थे। आठ सदस्यीय विजिलेंस दल छापेमारी के लिए उनके घर पहुंचा। टीम ने समस्तीपुर के बहादुरपुर इलाके में रजनीकांत के ससुराल में भी छापेमारी की। आपको बता दें कि रजनीकांत ने वर्ष 2012 में समस्तीपुर डीईओ की जिम्मेदारी भी संभाली थी।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.