पंजाब डेस्क : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल का आज 51वां दिन है। आज से खनौरी बॉर्डर पर उनके समर्थन में 111 किसान आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इसके चलते खनौरी बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। मौके पर हरियाणा पुलिस का भारी बल तैनात किया गया है। किसान बॉर्डर के पास भूख हड़ताल पर हैं। बीकेयू सिद्धूपुर के प्रमुख और खनौरी मोर्चा के नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि 111 किसानों का एक समूह डल्लेवाल के साथ भूख हड़ताल पर बैठेगा और अपनी मांगें पूरी होने तक अपने प्राणों की आहुति देगा।

