Type Here to Get Search Results !

किसानों ने फिर किया 'दिल्ली कूच' का ऐलान, 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना होगा


पंजाब के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 21 जनवरी को दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है। किसान नेता सरवन पंधेर ने बताया कि इसमें 101 किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अभी बातचीत के लिए तैयार नहीं है, इसलिए हम आंदोलन तेज करेंगे। किसान नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चेतावनी दी कि किसानों की सभी मांगें देश हित में हैं और उन्हें लागू किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी किसानों ने दिसंबर महीने में तीन बार दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन तीनों ही बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक दिया था। शंभू और खनौरी एमएसपी गारंटी कानून को लेकर 11 महीने से बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच, किसान नेता जगजीत दल्लेवाल 52 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके समर्थन में 111 किसान लगातार दूसरे दिन भूख हड़ताल पर हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.