महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस-प्रशासन के साथ ही समाज को भी हिलाकर रख दिया है. यहां iPhone की जिद में माता-पिता से विवाद के बाद एक 18 साल का युवक आत्महत्या के मकसद से पहाड़ी पर गया और उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। बेटे और पति को खोता हुआ देख घबराई हुई मां भी पहाड़ी से नीचे गिर गई और तीनों की मौत हो गई. एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया.
यह दुखद घटना छत्रपति संभाजीनगर ज़िले की खावड़ा पहाड़ी पर हुई। जानकारी के अनुसार, देवलाई इलाके का रहने वाला 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से iPhone दिलाने को लेकर विवाद हुआ था. गुस्से में वह पहाड़ी पर चला गया. उसके माता-पिता और अन्य लोग भी पहाड़ी पर पहुंचे और उसे सुरक्षित जगह पर आने के लिए मनाने में लग गए. युवक बार-बार अपने माता-पिता से कहता रहा, “मैं कूदने जा रहा हूँ।”
हालात बिगड़ते देख युवक के पिता उसके करीब गया और उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे गिर गए। कुछ ही पल बाद, घबराई हुई मां भी पहाड़ी से नीचे गिर गई। परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई।
यह सब सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, करीब तीन घंटे तक गाँव वालों और उसकी माँ ने उसे समझाने की कोशिश की। उन्होंने उससे अपने भविष्य और माता-पिता के बारे में सोचने को कहा, लेकिन वह अपनी जान देने पर अड़ा रहा।
लड़के के पिता, जो शुरू में नीचे से ही उससे विनती कर रहे थे, आखिरी 15-20 मिनटों के दौरान पहाड़ी पर ऊपर चढ़ गए।
जैसे-जैसे वह किशोर किनारे के और करीब जाने लगा, पिता ने उसे किनारे से दूर आने के लिए मनाने की कोशिश की। दोपहर करीब 1 बजे, उन्होंने अपने बेटे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे गिर गए। कुछ ही पल बाद, घबराई हुई माँ भी पहाड़ी से नीचे गिर गई।
लगभग तीन घंटे तक चले इस तनावपूर्ण घटनाक्रम के दौरान, जब माता-पिता और अन्य लोग उस किशोर को पहाड़ी के किनारे से दूर आने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, तो वहाँ मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी उस किशोर को किनारे से दूर आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।

