Type Here to Get Search Results !

हरियाणा को मिला नया एडवोकेट जनरल, पवन कुमार मुतनेजा ने संभाला पदभार

 

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट के सीनियर वकील पवन कुमार मुतनेजा को हरियाणा का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। उन्होंने हरियाणा के नए महाधिवक्ता (Advocate General) के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। परविंदर सिंह चौहान के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडीशनल जज बनने के बाद एडवोकेट जनरल का पद खाली हो गया था।

मुटनेजा मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में संवैधानिक, सिविल, क्रिमिनल, लेबर और कंपनी कानून से जुड़े मामलों की वकालत करते हैं। कानूनी मामलों में व्यापक अनुभव के साथ, उन्होंने कई संस्थानों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स और कॉर्पोरेट निकायों का जटिल और महत्वपूर्ण मामलों में प्रतिनिधित्व किया है।

मुतनेजा हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.