Type Here to Get Search Results !

अमेरिका में स्काईडाइविंग हादसे में भारतीय इंजीनियर की मौत

 

अमेरिका में स्काईडाइविंग के दौरान हुए एक हादसे में हैदराबाद के 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मणिचंद्र तेजा गड्डम (28) के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद गड्डम के परिवार और दोस्त सदमे में हैं। मणिचंद्र तेजा का यह हादसा 12 जुलाई को मैसाचुसेट्स के ऑरेंज में एक सेंटर पर स्काईडाइविंग करते समय हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि वह सुरक्षित नीचे उतर रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान हवा का तेज़ झोंका आया, जिससे उनका पैराशूट फट गया और वह लगभग 30 फ़ीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए।

उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एथोल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने कहा कि उनके बेटे की अचानक मौत ने उन्हें भावनात्मक और आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.