Type Here to Get Search Results !

Assam Flood News: असम में तबाही; बाढ़ मरने वालों की संख्या 75 हुई, 7 जिले प्रभावित,622 गांव पानी में डूबे

 

Assam Flood News: असम में इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। राज्य के 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 3.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 45 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल पानी में डूबी हुई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ में मंगलवार को मारे गए सभी सात लोग शिवसागर जिले के थे. बुलेटिन में कहा गया कि इस साल बाढ़ में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है और किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है.

इसमें कहा गया कि बाढ़ से शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप शहरी समेत सात जिले अब भी प्रभावित हैं. इन जिलों के 21 राजस्व मंडल और 622 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 3,32,639 है. चराइदेव सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 1,42,756 लोग बाढ़ की चपेट में हैं. शिवसागर में 97,074 और जोरहाट में 57,371 लोग प्रभावित हैं. 27 जुलाई को छह जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 4.45 लाख थी.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को 9 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा विस्थापित परिवारों को 15 हजार रुपए, छात्रों को 1,000 से 5,000 रुपए की बुक ग्रांट और खोए हुए शैक्षणिक दस्तावेज मुफ्त में दोबारा जारी किए जाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.