Type Here to Get Search Results !

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया

 

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी।

पंजाब किंग्स के कूपर कोनली 107 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए। पैट कमिंस को प्‍लयेर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.