Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में किया जाएगा कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

 

दिल्ली में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में होगी। इसमें 35 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यह प्रतियोगिता दिल्ली सरकार और टेबल टेनिस महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। जिसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, स्कॉटलैंड, वेल्स, नाइजीरिया, केन्या, जमैका और त्रिनिदाद तथा टोबैगो जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

सात दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 2 अगस्त को खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह आयोजन दिल्ली की आधुनिक खेल सुविधाओं और मेजबानी क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.