Type Here to Get Search Results !

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर अभिनेता की सड़क हादसे में मौत; 100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

 

Actor Santosh K. Nair’s Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैं। दिग्गज अभिनेता संतोष के. नायर की मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बेकाबू होकर ट्रक से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे अडूर एनाथ के समीप पुथुस्सेरी में MC रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि संतोष के. नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ अपनी इनोवा कार से जा रहे थे। शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक पार्सल ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पत्नी राजलक्ष्मी भी गंभीर रूप से घायल
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। संतोष को गंभीर हालत में अडूर लाइफ लाइन हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद भी उनकी जान नहीं बच सकी। इस दर्दनाक हादसे में संतोष की पत्नी राजलक्ष्मी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं और फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

फिल्म जगत में अपूरणीय क्षति
संतोष के. नायर के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। मलयालम सुपरस्टार्स और टेलीविजन कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

 

बता दें कि संतोष के. नायर मलयालम सिनेमा और टेलीविजन जगत का एक फेमस चेहरा थे। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मोहिनीअट्टम रिलीज हुई, जिन दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.