Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके आश्रितों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है : मोहिंदर भगत

 

 पंजाब सरकार स्वतंत्रता संग्रामियों एवं उनके परिवारों की भलाई के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इस संबंध में आज स्वतंत्रता संग्रामिया, रक्षा सेवाएं भलाई एवं बागबानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के स्वतंत्रता संग्रामियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार बेटियों तथा अविवाहित बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों ने देश की आजादी के लिए महान योगदान दिया है और उनकी कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके सम्मान एवं भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए तेजी से कार्य कर रही है और स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों की देश के प्रति सेवा और त्याग युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पंजाब सरकार उनके मान-सम्मान को कायम रखने को प्राथमिकता दे रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.