SBI FD Scheme: अगर आप बिना जोखिम के सुरक्षित investment करना चाहते है तो FD आज भी एक भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है। खासकर भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की FD Scheme में लोग बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं। हाल ही में 3 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज और रिटर्न को लेकर निवेशकों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है।
3 साल की FD पर SBI कितना ब्याज दे रहा है?
SBI की 36 महीने यानी 3 साल की Fixed Deposit पर फिलहाल सामान्य नागरिकों को लगभग 6.40% सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं, Senior Citizens को 6.90% और Super Senior Citizens को लगभग 7% तक ब्याज दिया जा रहा है।
₹2 लाख निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर कोई सामान्य निवेशक SBI की 3 साल की FD में ₹2,00,000 जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग ₹41,966 का ब्याज मिलेगा। इस तरह कुल रकम बढ़कर करीब ₹2,41,966 हो जाएगी। वहीं Senior Citizens के लिए रिटर्न थोड़ा ज्यादा होगा। उन्हें लगभग ₹45,563 का ब्याज मिलेगा और कुल राशि ₹2,45,563 तक पहुंच जाएगी। Super Senior Citizens को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है, जहां ब्याज करीब ₹46,288 तक पहुंच सकता है और मैच्योरिटी पर कुल राशि लगभग ₹2,46,288 हो जाएगी।
FD क्यों है सुरक्षित निवेश विकल्प?
FD को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता। निवेशक को पहले से ही तय रिटर्न का अंदाजा हो जाता है, जिससे फाइनेंशियल प्लानिंग आसान हो जाती है।
